गुना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी के मार्गदशन में स्वीप कैलेण्डर अनुसार स्वीप गतिविधि जारी हैं। इसी क्रम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-3, विकासखंड आरोन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा महिलाओं को मतदान संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत सभी महिलाओं को शपथ दिलाई गई की वह स्वयं मतदान करेंगी तथा अपने घर पर समस्त परिजनों को मतदान हेतु प्रोत्साहित करेंगी। इस कार्यक्रम में आरोन ब्लॉक के नोडल प्रभारी नरेंद्र शर्मा, अभिषेक मीना, मनोज अहिरवार ने उपस्थित होकर मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाया।