बड़वानी। शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के प्राचार्य डॉ. दिनेष वर्मा के मार्गदर्षन में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ द्वारा अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रषिक्षण कार्यषाला के अंतर्गत प्रषिक्षित हो रहे विद्यार्थियों के लिए मूर्ति निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. दिनेष वर्मा ने कहा कि यह युवाओं की रचनात्मकता को बढ़ाने और प्रकट करने के लिए किया जा रहा आयोजन है। तीन दिवसीय स्पर्धा कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि मूर्तिकार धीरज सगोरे से प्रषिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रषिक्षु विद्यार्थियों द्वारा गणेषजी की सुंदर प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। इसके उपरांत प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग सुभाष चौहान, तुषार गोले, सुरेष कनेष, भियारी गुर्जर और डॉ. मधुसूदन चौबे द्वारा दिया जा रहा है।