बुरहानपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों को देने के उद्देश्य से बुरहानपुर विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में विकास रथ भ्रमण पर है। इसी कड़ी में आज ग्राम रायगांव, फोफनार, तुरकगुराड़ा, बड़सिंगी में विकास रथ भ्रमण पर रहा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विकास रथ में लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर चलाई जा रही शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की वीडियों फिल्म को देखा। ग्रामीणों को भी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। निर्धारित रूट अनुसार 20 सितम्बर, 2023 को विकास रथ ग्राम संग्रामपुर, मैथा, मालवीर, पिपरी में भ्रमण करेंगा।