विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार में जनकल्याण और विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है, और सरकार लाडली तथा उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने के साथ सीएम आवास योजना में गरीबों को घर बनाने के लिए राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को विदिशा के माधवगंज चौराहे पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पैसों की कमी बताकर जनकल्याण की योजनाएं तो बंद की ही, विकास के कार्य भी रोक दिए।उन्होंने कहा कि आज सभी बंद योजनाओ को शुरू करने के साथ उनकी सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दुनिया की अनूठी लाडली बहना योजना शुरू की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के रूप में नही मामा और भाई के रूप में परिवार के जैसे सरकार चलाते है,तभी जन जन का कल्याण कर पाते है।उन्होंने कहा कि वे सौभाग्य शाली है कि आज उनकी एक करोड़ 32 लाख बहने है और उनके खाते में वे साल में 16 हजार करोड़ रुपए डालेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी 1250 किए है और वे 250 रुपए के मान से 3000 रुपए तक राशि ले जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बहनों को पैसा नही, मान और सम्मान दिया है अब बहनों की घर परिवार और समाज में इज्जत बड़ी है।उन्होंने कहा कि एक संकल्प और सी एम आवास योजना के रूप में लिया है और ऐसे गरीब जिनके पास घर नही है और उनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में भी नही आ पाए है उन्हे भी पक्के घर के लिए पैसा दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि उन्होंने फार्म भरने का काम शुरू करवा दिया है और जल्दी ही योजना को पंख लगेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई गरीब बिना मकान के नही रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी आज गरीब की चिंता कर उन्हे अनाज और घर मुफ्त दे रहे है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चो को अध्ययन के लिए साइकिल देना हो,स्कूटी देना हो, लैपटाप देना हो सरकार अपने बच्चो की चिंता कर रही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 8 लाख तक की आय वाले गरीब परिवारों के मेधावी विद्यार्थियो की मेडिकल इंजीनियर जैसे कोर्स की फीस सरकार भर रही है।प्रदेश में मेडिकल, इंजीनियर की पडाई हिंदी में शुरू करने के साथ शासकीय शालाओं के होनहार बच्चो को मेडिकल में एडमिशन के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण भी उनकी सरकार ने दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जितने विकास और जनकल्याण के काम उनकी सरकार ने किए उतने किसी सरकार ने अब तक नही किए।सभा में गृह मंत्री डा मिश्रा ने भी संक्षिप्त उद्बोधन दिया।