BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 11:50 am
REPORT : स्वास्थ्य केन्द्र कोठरी एनक्यूएएस मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफाईड, मुस्कान कार्यक्रम के तहत भी जिला चिकित्सालय राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफाईड, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। एनक्यूएएस मानक (नेशनल क्वालिटी एश्यूरेंस स्टेण्डर्ड) के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सीहोर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोठरी को राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, वहीं बच्चा वार्ड, एसएनसीयू, एनआरसी एवं बच्चा ओपीडी की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए भी जिला चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर सर्टिफाईड किया गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के मागदर्शन तथा दिशा निर्देशन एवं जिला क्वालिटी टीम, जिला चिकित्सालय एवं पीएचसी कोठरी की टीम द्वारा इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई थी। प्रोग्राम के अंतर्गत भारत सरकार की टीम के निरीक्षण दल द्वारा जिला चिकित्सालय तथा कोठरी पीएचसी का दो दिवसीय भ्रमण किया गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी दी कि एनक्यूएएस मानक (नेशनल क्वालिटी एश्यूरेंस स्टेण्डर्ड) के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सीहोर का राष्ट्रीय स्तर के दल द्वारा सघन निरीक्षण 17 जुलाई से 19 जुलाई 2023 तक किया गया। राष्ट्रीय स्तर के दल  में डा. रूपाली अग्रवाल (केरल) तथा अरूण एन.कदम  (झारखण्ड) शामिल थे। दल द्वारा अस्पताल के 20 विभागों का सघन निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोठरी का राष्ट्रीय स्तर के दल द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। राष्ट्रीय स्तर के दल  में डा.पवन कुमार (जयपुर, राजस्थान) तथा निर्मल नेगी (नई दिल्ली) शामिल थे। उन्होंने एक्सीडेंट एवं इमरजेंसी सेवाएं, आईसीयू, ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थियेटर,पीपी यूनिट, ब्लड बैंक, लैब, फार्मेसी, मरीजों का सामान्य भर्ती विभाग, ऑक्जलरी सर्विसेस, मेटरनिटी विंग लक्ष्य कार्यक्रम के अंतर्गत एलआर, एमओटी, मुस्कान कार्यक्रम के अंतर्गत शिशु वार्ड, गहन शिशु चिकित्सा ईकाई,एनआरसी सहित क्लिनिकल केयर, सपोर्ट सर्विसेस, इंफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मेनेजमेंट, आउटकम इंटीकेटर का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE