सीहोर। जिले में संभावित रोग मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के प्रभावी नियंत्रण के लिए अपने आस-पास संपूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था के उपाय किये जाएं। मच्छरों की संख्या में वृद्धि होने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया ओर बायरल बुखार जेसे रोगो के फैलने की संभावना होती है इन रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निर्देश जारी किये गये है।
आमजन अपने परिसर के आस-पास पानी एकत्रित होने वाली सभी अनुपयोगी वस्तुऐं जैसे टीन के डब्बे, कोंच, प्लास्टिक की बोतल, नारियल के खोल, पुराने टायर, इत्यादि का विनिष्टिकरण। कही पर पानी एकत्रित है तो उसकी तत्काल निकासी की व्यवस्था की जाए। पानी की निकासी संभव न हो वहां मिट्टी का तेल, या जले हुए ऑयल का छिड़काव किया जाए। निस्तारित पानी संग्रहित करने वाले टंकी, बालटी, टब, आदि सभी को ढंक कर रखना। मच्छर रोधी क्वाइल या लिक्विड अथवा इलेक्ट्रिक रैकेट का इस्तेमाल किया जाने तथा खिडकी दरवाजों पर मच्छर रोधी जाली लगवाना। मच्छरों के बचने के लिए प्रतिबंधात्मक उपाय किए जाए।