पन्ना। कलेक्टर हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में आज बुधवार 20 सितम्बर को शाम 5.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित होगी। सिविल सर्जन डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने समिति के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।