सतना। मेरी माटी मेरा देश अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय ,भारत सरकार के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र सतना के माध्यम से विकासखंड स्तर पर सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा ग्राम पंचायत के गांव-गांव में जाकर माटी और चावल कलश में एकत्रित किए जा रहे हैं जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपना सहयोग दे रहा है और आने वाली पीढ़ी यह गर्व से कहेगी कि इस कर्म पथ के निर्माण में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रही है एवं जन्मभूमि की मिट्टी भी लगी है। भारत सरकार की यह अनूठी पहल है जो आजएक जन आंदोलन के रूप में उभर चुकी है।यह कार्यक्रम गांव स्तर पर 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इसके बाद विकासखंड स्तर पर 2 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक यह प्रोग्राम किया जाएगा।