सतना। जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों में 277 लोगों ने माकपोल किया गया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 45, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 25, तहसील मझगवां कार्यालय में 53, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 70, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर सभाकक्ष में 25, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन 34 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 25 सहित कुल 277 लोगों ने माकपोल किया।