सेगांव। भारत के एक सम्वेदनशील लेखक, पत्रकार तथा संपादक गुलाब कोठारी का नगर आगमन बुधवार को हुआ। ये वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका के प्रधान सम्पादक है। व मध्यप्रदेश में चुनावी विश्लेषण करने विधानसभाओ का हाल जानने मध्यप्रदेश भ्रमण पर है।
नगर पहुँचने पर ग्रामीणों पत्रकार संघ व जनप्रतिनिधियों द्वारा ढ़ोल ताशों आतिशबाजी कर पुष्पवर्षा करते हुए शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कोठारी ने नगर के कांग्रेस के नेता बोन्दर सिंह मण्डलोई से विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए जिले में 5 सीट पर कांग्रेस का कब्जा होने के बाद भी विकास क्या किया व आगे किस मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस। इस पर चर्चा की गई।
वही नगर की प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी व भगवान अग्रसेन का स्मृति चिन्ह भेट किया गया। अखिल निमाड़ लोक परिषद के अध्यक्ष जीवनलाल शर्मा के नेतृत्व में निमाड़ जनपद में संत सिंगाजी विश्वविद्यालय स्थापित करने, संत सिंगाजी सृजन पीठ स्थापना को लेकर ज्ञापन दिया गया। साथ ही ताप्ती रेलवे समिति द्वारा निमाड़ में रेलवे की मांग लंबे समय से उठती रही हैं व रेलवे नही होने से निमाड़ पिछड़ा है। रेलवे लाईन को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद बड़वानी जिले के लिए प्रस्थान किया।