देवास। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा शहर के विभिन्न गणेश पंडालो का निरीक्षण किया गया। बता दे की शहर में गणेश उत्सव को लेकर लोगो मे उत्साह दिख रहा है वही जगह जग भगवान गणेश के पंडाल बनाए गए हैं पंडालो की व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय देर रात शहर में निकले इस दौरान एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया, सीएसपी दिशेष दिशा अग्रवाल, कोतवाली थाना प्रभारी भी मौजूद रहे बता दे कि शहर में गणेश उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। वहीं कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि आयोजको से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जा रही है वहीं उन्हें पंडालों में कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं पाडालो के आस पास आग संबंधि बचाव उपकरण राहत सामग्री को लेकर भी चर्चा की जा गई है वही आयोजको को सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं आने वाले समय में जुलूस जालसो को लेकर भी पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर शहर में बंद पड़े सीसीटीवी ठीक करने और अन्य जगहों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।