नीमच। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहनों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बेसहारा और बेघर महिलाओं को मुफ्त में रहने के लिए आवास दिया जाएगा। जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को 17 सितंबर से आरंभ कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भर के राज्य की लाडली बहनें पक्का मकान का लाभ प्राप्त कर सकती है। इस योजना का लाभ महिलाओं को व्यापक स्तर पर मिल सके इस हेतु जनपद सदस्य रतनलाल मांलावत अपने वार्ड के ग्राम पंचायत में लगातार पंचायत स्तर पर जाकर लाडली बहना के आवास योजना के फॉर्म को पंचायत में बैठकर खुद भर रहे हैं तथा अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके इस हेतू लगातार प्रयासरत है। वह लगातार रेवली देवली, बोरखेड़ी पानेरी पंचायत में अपने जनप्रतिनिधि होने का दायित्व का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं तथा महिलाओं को इस योजना के लाभ मिल सके इस हेतु पंचायत में खुद जाकर महिलाओं के फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोरखेड़ी पानेरी के सरपंच देवकिशन नागदा ने भी अपना सहयोग किया।