नीमच। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर मनासा तहसील के पटवारी भी अपनी मांगों को लेकर विगत 22 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पटवारी संघ की मांग है कि ग्रेड पे, मकान, व वाहन भत्ते में इजाफा किया जाए।
विगत 28 अगस्त से प्रदेश के पटवारी हड़ताल पर है। राजस्व कामकाज प्रभावित हो रहे है। किसानों को काफी कठिनाई हो रही है। सुखा ग्रस्त गावों का फसल का सर्वे भी नही हो रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार कुंभकरणीय नींद में है। उनको तो बस वोटों की राजनीति करना है। सरकार तो लाडली बहना में मस्त है और यहां किसान त्रस्त है। पटवारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी और इसका खामियाजा आगामी विधानसभा में भुगतना पड़ेगा।