BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: खरगोन के सेगांव में दशोरा नागर मंडल इकाई.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी-मनासा रोड और राजस्थान.. <<     KHABAR : पोलिंग सेंटर पर गड़बड़ दिखे तो एक्शन लें.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मुरैना में लोकसभा चुनाव से पहले इस.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) की नर्सरी में.. <<     NEWS : प्लाई की आड़ में ट्रक में मादक पदार्थों की.. <<     NEWS : बाल विवाह रोकने को लेकर जिला प्रशासन.. <<     BIG REPORT : नीमच में मतदान से पहले अखिल भारतीय.. <<     NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस-2024 के अवसर पर.. <<     BIG VIDEO : मुरैना में लोकसभा चुनाव से पहले इस BJP नेता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरुण.. <<     NEWS : मजदूर दिवस पर भाविप महिला सहभागिता शाखा ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आचार संहिता का बहाना कर नगर पालिका आम जनता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 5:32 pm
REPORT : कलेक्टर व एसपी ने किया अंतर राज्य सीमा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए मतदान केंद्रों पर रैंप ठीक करवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान की सीमा से लगे मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। राजस्थान की सीमा से लगे मतदान केंद्र सनावदा का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र कनघट्टी का निरीक्षण किया। मल्हारगढ़ के पांच मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्य नगर परिषद मल्‍हारगढ़ सीएमओं आरती गरवाल को निर्देश दिया की मतदान केंद्र भवनों की पुताई, खिड़कियां, बिजली, सफाई, रेलिंग एवं सीढ़ियां मरम्मत आदि शीघ्र पूर्ण किया जाए। उसके पश्चात पिपलिया मंडी में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों की आधारभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मतदान केंद्र में अगर लाइट की व्यवस्था नहीं है, तो इसके लिए विद्युत कनेक्शन लेवे तथा लाइट की व्यवस्था कराए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में दरवाजे, खिड़कियां सही होनी चाहिए। कहीं पर भी खिड़की दरवाजे टूटे-फूटे न हो। केंद्र पर जो भी कमियां हो वह समय पर दूर की जाए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, मल्हारगढ़ एसडीएम विवेक, जनपद पंचायत सीईओ रामचंद्र, तहसीलदार बृजेश, निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ मौजूद थे।

ग्राम सनावद में शराब दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग को निर्देश दिए की जिले में प्रॉपर स्टॉक मेंटेन हो। इसके साथ ही अवैध शराब के संबंध में कार्यवाही लगातार की जाए।

ईवीएम मशीन प्रदर्शन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ईवीएम का प्रदर्शन लगातार चलना चाहिए। मतदाता जागरूकता के अंतर्गत यह गतिविधियां लगातार करें तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करें। सेक्टर अधिकारियों, नोडल अधिकारियों को अगर किसी को भी चलाने में कोई समस्या है, तो वह भी ईवीएम प्रदर्शन के माध्यम से ईवीएम की हर गतिविधि के बारे में जाने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE