BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 6:13 pm
KHABAR : नेहरू युवा केन्द्र नीमच ने "मेरी माटी-मेरा देश" अभियान के तहत सिंगोली में सीआरपीएफ के डीएसपी सतीश ने अमृत कलश में मिट्टी व अक्षत डालकर की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार) नीमच द्वारा जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश के वीरो का वन्दन करने के लिए व देश की माटी को नमन करने के लिए मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम जिले में चलाया जा रहा है। जिसके तहत सिंगोली में सीआरपीएफ के डीएसपी सतीश कुमार ने पवित्र मिट्टी व अक्षत अमृत कलश में डालकर अभियान में सहभागिता की।सीआरपीएफ के डीएसपी सतीश कुमार ने उपस्थितजनों को कहा कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। यही हमारी विचारधारा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पुरे देश में पवित्र मिट्टी संग्रह करके अमृत कलश बनाकर उसमें रखेंगे। फिर देश के कोने-कोने से 7500 अमृत कलश इकट्ठा होकर दिल्ली कर्तव्य पथ पर जाएगे। प्रधानमंत्री मोदी अमृत कलश की मिट्टी हमारे वीरों के सम्मान में विकसित अमृत वाटिका (उद्यान) में रखेंगे। युद्ध स्मारक के सामने 7500 पौधों को जहां पर रोपा जाएगा। उस जगह को अमृत वाटिका के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को स्वच्छ भारत अभियान के तहद स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर द्वारा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। 
कार्यक्रम सयोंजक एनवाईवी राकेश जोशी, भावना सेन, दिनेश जोशी, महेंद्र सिंह राठौड़, शौकीन पार्षद सुनील सोनी, विकास सेन जीवन, संजय सुतार, नगर परिषद से कपिल राजावत, मंगल सोनी, सचिन टांक, अंतर सिंह व समस्त नगरवासी और आंगनबाड़ी से सभी माताए बहने उपस्थित रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE