रतलाम। जनपद पंचायत कार्यालय जावरा में 20 सितम्बर को विमुक्त घुमंतु एवम अर्द्ध घुमंतु समुदाय की योजनाओ के निराकरण, जाति प्रमाण पत्र, फेरी प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास,स्वरोजगार योजनाएं, कौशल विकास योजना, पात्रता पर्ची, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा प्रकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन इत्यादि के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।
पिछडा वर्ग विभाग निरीक्षक रश्मि तिवारी ने बताया कि शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय को विभाग की शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु स्वरोजगार योजना, आईटीआई के माध्यम से कौशल कला एवं रोजगार सुदृढ़ीकरण योजना आदि के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त शिविर अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र हेतु 1, स्वरोजगार 6, सीमांकन 1, पट्टे हेतु 21, बीपीएल कार्ड हेतु 3, फेरी प्रमाण पत्र हेतु 3, उज्जवला योजना हेतु 2, प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु 3, एवम सर्पदंश आर्थिक सहायता हेतु 1 आवेदन प्राप्त हुए है।