रतलाम। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत पूर्व में नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों के आदेश में संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी किए गए संशोधित आदेश के अनुसार जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण के सेक्टर क्रमांक 9 के लिए प्राचार्य जितेंद्र जोशी, सेक्टर क्रमांक 15 के लिए प्राचार्य हीरालाल डामर, सेक्टर क्रमांक 24 के लिए प्राचार्य गोपाल चौहान, सेक्टर क्रमांक 25 के लिए प्राचार्य कमलेश कड़ेला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना के सेक्टर क्रमांक 14 के लिए प्राचार्य मनोज कुमार खत्री, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा के सेक्टर क्रमांक 3 के लिए सहायक यंत्री शुभम सोनी, सेक्टर क्रमांक 12 के लिए उपयंत्री लोकेश कुमार विजय, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट के सेक्टर क्रमांक 2 के लिए उपयंत्री संजीव सोनी, सेक्टर क्रमांक 8 के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल सरोज, सेक्टर क्रमांक 14 के लिए प्राचार्य गिरधारीलाल आर्य, सेक्टर क्रमांक 15 के लिए कार्यपालन यंत्री पीएचई गोविंद भूरिया, सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।इसके अलावा रिजर्व में उपयंत्री सुमित सिसोदिया, प्राचार्य श्रवण कुमार भावसार, प्राचार्य संजय निर्मल प्रसाद, उपयंत्री जल संसाधन महेंद्र प्रजापत, प्राचार्य रमेशचंद्र सांसरी, प्राचार्य राजेंद्र कुमार बोस, उद्यानिकी विकास अधिकारी श्यामलाल सोलंकी रखे गए हैं।