विदिशा। शासकीय आईटीआई विदिशा में 25 सितंबर की प्रातः साढ़े दस बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। उक्त अप्रेंटिस मेले मे वॉल्वो आयसर भोपाल बघेल इलेक्ट्रानिक्स वर्क्स विदिशा, एम पी बोर्ड पेपर मिल विदिशा यशस्वी कनसल्टेंसी आदि कंपनियों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेगी। इन कंपनियों में लगभग 200 रिक्त पदों हेतु प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाना है। जिसमे 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक किए हुए पुरुष एंव महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष हो सम्मिलित हो सकते हैं।
यशस्वी ग्रुप द्वारा 12वी, आईटीआई डिप्लोमा डिग्री किए हुए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, वॉल्वो आयसर भोपाल टेक्टर मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, वेल्डर, डीजल मेकेनिक, बघेल इलेक्ट्रानिक्स वर्क्स मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर आदि ट्रैड के अभ्यर्थियों का चयन करेगी। विदिशा एवं एमपी बोर्ड पेपर मिल विदिशा द्वारा इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, वेल्डर एवं डीएमसी से आईटीआई किए हुए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
मेले में सम्मिलित होने से पूर्व संचालनालय कौशल विकास द्वारा जारी लिंक पर पंजीयन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपने स्वयं के मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी एक छायाप्रति एव दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ लाना अनिवार्य होगा।