विदिशा। अपर कलेक्टर अनिल डामोर ने जिले के समस्त विभागो को पत्र प्रेषित कर भारतीय आपदा संसाधन नेटवर्क (आईडीआरएन) पोर्टल पर उपकरणों एवं मानव संसाधनो की विभागवार जानकारियां आगामी 25 से 30 सितम्बर के दरमियान अपडेट दर्ज करें।
अपर कलेक्टर डामोर के द्वारा जारी पत्र के अनुसार आईडीआरएन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार 25 सितम्बर को आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट कार्यालय के बेतवा सभागार में टीएल बैठक के उपरांत शुरू होगा। बैठक में संबंधित विभागो को आवश्यक जानकारियों सहित उपस्थित होने हेतु ताकिद किया गया है।