BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 8:03 pm
KHABAR : महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय एक दिवसीय युवा सारथी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन संपन्न, पढ़े खबर

Share On:-

धार।  महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय युवा सारथी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉक्टर एस एस बघेल ने कहा कि युवा सारथी योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार हेतु किए जा रहे नवाचारों से विद्यार्थियों को अवगत तथा जागरूक कराने के उद्देश्य से आरम्भ की गई है । नीति के क्रियान्वयन में युवा सारथी शिक्षा नीति की मूल भावना तथा शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी सुधारों को क्रियान्वित करने के लिए अपना योगदान देंगे। 

तकनीकी सत्र में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ प्रभा सोनी ने बताया कि युवा सारथी योजना इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से लागू की गई है । योजना के माध्यम से नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत किए गए नवाचारों के प्रभावों की समीक्षा और चुनौतियों के समाधान के लिए विद्यार्थियों के माध्यम से एक फीडबैक तंत्र की स्थापना की जावेगी । युवा सारथी युवा एंबेसेडर के रूप में महाविद्यालय के लिए कार्य करेंगे और नीति के सफल क्रियान्वयन में विद्यार्थियों और अन्य हितधारकों के सहयोग से समानता और समावेशिता को बढ़ावा देंगे ।युवा सारथी अपने अपने महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति हेल्प डेस्क स्थापित कर नीति के क्रियान्वयन से निर्मित अवसरों का अधिकाधिक लाभ विद्यार्थियों तक पहुँचाने में महाविद्यालय प्रशासन को सहयोग करेंगे। 

द्वितीय तकनीकी सत्र में महाविद्यालय के जिला एम्बेसेडर डॉ प्रदीप बैरागी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मुख्य विशेषताएँ , अकादमिक संरचना ,क्रेडिट सिस्टम , कोर्स की संरचना,बहुआगमन तथा निर्गमन, व्यावसायिक पाठ्यक्रम तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में परीक्षाओं का आयोजन किस प्रकार से किया जावेगा इस पर प्रकाश डाला। डॉ बैरागी ने मूल्यांकन पद्धति ,क्रेडिट प्वाइंट तथा क्रेडिट हस्तांतरण की सुविधा, शैक्षणिक संरचना और क्रेडिट, क्रेडिट का आकलन और मूल्यांकन अंक और क्रेडिट, एजीपी ए और CGPA की गणना आदि प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी और नवीन पाठ्यक्रम संरचना में ये किस प्रकार लागू किए गए हैं, इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आर.सी.घावरी ने तथा आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय शिक्षा नीति हेल्प डेस्क प्रभारी डॉ आईशा ख़ान ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ गजेन्द्र उज्जैनकर और डॉ रायसिंह मंडलोई, जितेन्द्र पटेल, भारत सिंह पटेल सहित ज़िले के शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों के राष्ट्रीय शिक्षा नीति नोडल अधिकारी तथा युवा सारथी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE