BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 8:03 pm
KHABAR : जिला स्तरीय मीडिया सटिर्फिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग समिति की बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

रायसेन। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एमसीएमसी (मीडिया सटिर्फिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी) गठित की गई है। 
समिति में जिला जनसम्पर्क अधिकारी अनुभा सिंह को सदस्य सचिव बनाया गया है। साथ ही जिले की चारों विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारी, अरूण गोयल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, दीपेन्द्र कटियार डीआईओ एनआईसी तथा राममोहन शर्मा को सदस्य बनाया गया है। इस जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति की बैठक सह प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। जिसमें अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता गर्ग सहित समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक सह प्रशिक्षण में समिति की सदस्य सचिव तथा जिला जनसम्पर्क अधिकारी अनुभा सिंह द्वारा एमसीएमसी समिति के गठन के उद्देश्य, दायित्व, विज्ञापन प्रमाणीकरण एवं जांच सहित सम्पादित किए जाने वाले अन्य कार्यो के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने समिति द्वारा विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले व्यक्तिगत अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तावित विज्ञापनों के प्रमाणन, राजनैतिक विज्ञापनों का पर्यवेक्षण, पेड न्यूज के संदिग्ध प्रकरणों की जांच, पम्पलेट/पोस्टर/हैण्डबिल की जांच तथा मीडिया में विज्ञापनों का प्रमाणन सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE