रायसेन। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 11वीं के सत्र 2024-25 में रिक्त स्थानों के लिए लेटरल एन्ट्री सिलेक्शन टेस्ट-2024 कक्षा 9 एवं 11 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित है तथा इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा लिंक जारी की गई है। जिले के विद्यालयों में कक्षा 8वीं एवं कक्षा 10वीं में अध्ययनरत इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं।