BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 8:17 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना में अब तक इतनी महिलाओं ने कराया पंजीयन, पात्र हितग्राही अक्टूबर माह की इस तारीख तक उठा सकती है फायदा, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मप्र शासन द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए मुख्यमंली लाड़ली बहना योजना शुरू की है। जिसके माध्यम से महिलाओं को हर महीनें आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार प्रदेश शासन ने आवासहीन बहनों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना भी शुरू की गई है। जिसके माध्यम से राज्य की लाड़ली बहनों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत आवासहीन बहनें 5 अक्टूबर तक कर सकती है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के तहत जिले में 17 सितंबर से सभी विकासखण्डों में 20 सितंबर बुधवार तक 1558 बहनों का पंजीयन किया गया है। इसमें सबसे अधिक गोगांवां विकासखण्ड की 467 बहनों ने आवास के लिए आवेदन किए हैं। इसी प्रकार भगवानपुरा की 299, खरगोन की 203, झिरन्या की 194, भीकनगांव की 182, बड़वाह की 119, महेश्वर की 59, सेगांव की 29 आवासहीन बहनों ने आवास के लिए पंजीयन किए गए है। योजना में अब तक 17852 बहनों ने आवेदन किए हैं, जिनका पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा।    

आवेदन की प्रक्रिया-
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म जनपद पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराये जायेंगे। ग्राम पंचायत द्वारा 5 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन प्राप्त किये जाएंगे। पात्र आवेदक ग्राम पंचायत में फॉर्म भरकर जमा करेंगे और पंचायत सचिव/ग्राम रोजगार सहायक से पावती प्राप्त करेंगे। इसके लिए बहनों को समग्र आईडी, आधार नम्बर, बैंक खाता, मनरेगा जॉब कार्ड (यदि उपलब्ध हो), लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक (केवल लाड़ली बहनों के लिए) इन सभी दस्तावेजों को आवेदक को स्वयं सत्यापित करना होगा, किसी अन्य से सत्यापित कराने की आवश्यकता नहीं हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE