विदिशा। हर वर्ष सशस्त्र झंडा दिवस की राशि विभागो के माध्यम से जमा कराई जाती है इस राशि का उपयोग सैनिक कल्याण के रिकार्ड में किया जाता है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने वर्ष 2021-22 की शेष ध्वज राशि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जिन विभागो के द्वारा जमा नहीं की गई है उन्हें स्मरण पत्र प्रेषित करते हुए शीघ्रतिशीघ्र राशि जमा कराने से हेतु निर्देशित किया है।