शिवपुरी।आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु गतिविधि कलेण्डर मह सितम्बर 2023 के अंतर्गत ओडीओपी दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी में 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
सहायक संचालक उद्यान ने समस्त वरिष्ठ उ.वि.अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रत्येक विकासखण्ड से 20-20 इच्छुक उद्यमियों एवं PMFME योजनान्तर्गत स्थापित इकाईयों के उत्पाद सहित हितग्राहियों को कृषि विज्ञान केन्द शिवपुरी पर अपने साथ लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो।