गुना। जिला पेंशन अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार जिला पेंशन कार्यालय द्वारा जिन प्रकरणों पर आपत्ति दर्ज की गई है, नियमानुसार पूर्ति उपरांत निराकरण हेतु समय पर प्रस्तुत नहीं किये जा रहे हैं तथा सेवानिवृत्ति के 6 माह पूर्व प्रकरण निराकरण हेतु जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत करने का प्रावधान हैं। इस हेतु जिला पेंशन कार्यालय में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक माह के तृतीय गुरूवार एवं शुकवार को पेंशन शिविर आयोजित किया जाता रहा है। जिसमें समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से संबंधित पेंशन प्रकरणों को ऑनलाईन तैयार कर आवश्यक अभिलेख के साथ आज 21 एवं 22 सितंबर 2023 को नियमानुसार निराकरण हेतु शिविर में प्रस्तुत करने का कष्ट करें। साथ ही आगामी माहों में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों से अपील की जाती है कि स्वयं के द्वारा ऑनलाईन पेंशन फार्म समय पर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रस्तुत करें। जिससे कार्यालय प्रमुख प्रकरण को जिला पेंशन कार्यालय गुना में अविलंब निराकरण हेतु समय पर प्रस्तुत कर सकें।