गुना। प्रभारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ गुना श्री अविनाश मिश्रा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगढ जिला गुना में टीजीटी गणित एवं पीजीटी अंग्रेजी के एक-एक रिक्त पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जाना हैं। इस संबंध में साक्षात्कार दिवस एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवरण विद्यालय की वेबसाईड http://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/GUNA/en/home एवं विद्यालय के नोटिस बोर्ड का अवलोकन किया जा सकता हैं । आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2023 निर्धारित है।