गुना। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया 21 सितम्बर 2023 को गुना जिले के भ्रमण पर रहेगें तथा विभिन्न हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे।
जिला सत्कार अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार मंत्री सिसोदिया आज दोपहर 12.30 बजे पाटी आगमन पश्चात पाटी ग्राम पंचायत के हितग्राही सम्मेलन एवं जनसंपर्क, दोपहर 02.00 बजे कोहन ग्राम पंचायत के हितग्राही सम्मेलन एवं जनसंपर्क, दोपहर 3.30 बजे अजरोडा ग्राम पंचायत के हितग्राही सम्मेलन एवं जनसंपर्क, सांय 4.30 बजे रामनगर ग्राम पंचायत के हितग्राही सम्मेलन एवं जनसंपर्क तथा सांय 5.30 बजे चुरैला ग्राम पंचायत के हितग्राही सम्मेलन एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होने उपरांत गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।