सोनकच्छ। पीपलरावा जहां भाजपा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा को टक्कर देने के लिए चुनाव से तीन-चार महीने पूर्व भाजपा से राजेश सोनकर को उम्मीदवार बनाया लेकिन राजेश सोनकर भाजपा के इस भरोसे पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। जहां पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा के समर्थकों का विरोध झेलना पड़ रहा है। इस विरोध के चलते राजेंद्र वर्मा के समर्थक राजेश सोनकर को इस क्षेत्र में नहीं पचा पा रहे हैं और दिन प्रतिदिन विरोध बढ़ता ही जा रहा है। जहां आज सोनकच्छ विधानसभा के टोकखुर्द, चौबाराधीरा से सोनकच्छ जन आशीर्वाद यात्रा निकलने जा रही है। इस यात्रा से एक दिन पूर्व करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर के द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर सोनकच्छ भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ एक पोस्ट शेयर की गई है। जिसमें सोनकच्छ विधानसभा प्रत्याशी राजेश सोनकर व मंडल अध्यक्ष और उनके गुंडों द्वारा जनसंपर्क के दौरान करणी सैनिकों से की गई अभद्रता को लेकर आज देवास जिले के गांव-गांव में भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर का पुतला दहन करने व आने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का पुरजोर विरोध करने की पोस्ट डालने के बाद आज पीपलरावा मे करणी सेना जिला अध्यक्ष योगेंद्रसिंह राजपूत के नेतृत्व में सोनकच्छ रोड पर पुतला दहन किया गया जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ो करणी सेना के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।