BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2023, 3:56 pm
KHABAR : शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया नव कैडेट्स का चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

सागर। छात्रों को सैनिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एनसीसी में नए कैडेट्स के चयन के लिए शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय द्वारा एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे के निर्देशन में एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. जयनारायण यादव द्वारा विभिन्न मापदंडों के आधार पर केडेट्स का चयन किया गया।
महाविद्यालय में एनसीसी की छात्र इकाई के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित एनसीसी कैडेट्स चयन प्रक्रिया में छात्र इकाई में 362 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न मापदंडों के परीक्षण के उपरांत 62 विद्यार्थियों का चयन छात्र इकाई के लिए किया गया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान 11 एमपी एनसीसी बटालियन सागर स्टाफ सहित महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. संदीप सबलोक, डॉ. स्वदीप श्रीवास्तव, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. शैलेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. मुन्नालाल सूर्यवंशी एवं चंदन सिंह द्वारा भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE