मनासा। नगर परिषद मनासा द्वारा सफाई मित्र सुरक्षा सेवक अभियान के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे से देर शाम 4 बजे तक मनासा शासकीय अस्पताल में एक दिवसीय सफाई मित्र स्वास्थ जांच सुरक्षा शिविर आयोजित किया गया। जिसमे नगर परिषद में कार्यरत करीब 97 सफाई कर्मचारियों का आंख, टीबी, त्वचा रोग की जांच की गई। वहीं नि:शुल्क उपचार परामर्श व दवाईयां वितरित की गई।
इस दौरान डाक्टर प्रकाश धाकड़ एमओ, आरसी अहिरवार नेत्र रोग सहायक, नरेंद्र बामनिया फार्मासिस्ट, मंगल रावत एलटी, अयोध्या प्रसाद अहिरवार प्रभारी सुपरवाइजर सहित नगर परिषद सफाई कर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे।