मंदसौर। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर द्वारा बताया गया कि जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र मंदसौर, सीतामऊ, भानपुरा, गरोठ एवं मल्हारगढ़ में रिक्त 12 विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षा केंद्र पर रिक्त 51 जनशिक्षकों की पदों की पूर्ति राज्य शिक्षा केंद्रों के निर्देशानुसार प्रतिनियुक्ति से किये जाने हेतु 28 सितंबर 2023 को सायं 5 बजे तक इच्छुक माध्यमिक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक जिनकी आयु 52 वर्ष से अधिक न हो तथा विभागीय जांच प्रचलित न हो वे निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन जनपद शिक्षा केंद्र में जमा करा सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर में सम्पर्क कर सकते है।