BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2023, 5:55 pm
KHABAR : जिले के नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रहा विकास रथ, प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों से ग्रामीणों को करा रहा अवगत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जिले में दो विकास रथ भेजे गये है। इन रथों में एलईडी लगी हुई है, एलईडी के माध्यम से विकास पर केन्द्रित फिल्में तैयार की गई है। इन फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास रथ पहुंच रहे हैं। विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जा रहे हैं। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म भी दिखाई जा रही है। जिसमें मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार , वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिलों में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा हैं।

भानपुरा जनपद के गांव बर्डिया अमरा, गज्‍जाखेड़ी, वारनी , खजुरीरूण्‍डा, नारिया बुजुर्ग, मानपुरा, मेलखेड़ा , सकरियाखेड़ी में विकास रथ प्रचार प्रसार किया। विकास रथ 22 सितंबर को चांदखेड़ी खूर्द, पिपल्‍याघाटा , विशन्‍या, पालखेड़ा , सुरजना नया, सुरजना जूना, एमदी, धतुरिया , परासलीदीवान, नारियाखूर्द , कोटड़ीअक्‍का, जमुनिया, भगोरी , में प्रचार प्रसार करेगा।

मंदसौर जनपद के नगर परिषद नगरी के समस्‍त वार्ड में विकास रथ ने प्रचार प्रसार किया। विकास रथ 22 सितंबर को दलोदा चौपाटी, नाईखेड़ी, टोलखेड़ी, निरधारी, फतेहगढ़, रिच्‍छाबच्‍चा, सोनगरी में प्रचार प्रसार करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE