रतनगढ़। ग्राम पंचायत मांडा में देवनारायण उत्सव पर क्षेत्र को मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा बहुत बड़ी सौगात दी गई। ग्राम पंचायत मांडा के गांव मेहन्द्री में सुदूर सड़क, गांव परपड़ीया मे सीसी रोड़ और झीरमीर के आंगनबाड़ी भवन लोकार्पण केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के कर कमलो से सम्पन्न हुआ। पंचायत के सरपंच मिश्रीलाल गुर्जर ने मंत्री और सभी अतिथियों का साफा व पुष्पहार से स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, जिला मंत्री दिनेश अहीर, जिला मंत्री दिनेश व्यास, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, पुर्व सरपंच घीसालाल पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र खिंचा, दढोली सरपंच प्रवीण नागौरी, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री शंकर गुर्जर, विनोद शर्मा, भरत जाट, आईटी सेल संयोजक नितेश सेन, सोनु शर्मा सभी क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।