BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2023, 6:49 pm
KHABAR : वाटरशेड परियोजना में किसान उत्‍पादन संगठन पंजीयन करने में जिला प्रदेश में प्रथम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद के मार्गदर्शन एवं नेत़त्‍व में जिले में संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड विकास की तीनों परियोजनाओं में किसान उत्पादक संगठन के गठन कर पंजीयन का कार्य पूर्ण कर उपलब्धि प्राप्‍त करने वाला प्रदेश में नीमच प्रथम जिला बना।
सीईओ गुरुप्रसाद ने बताया, कि जिले में संचालित संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड परियोजना अंतर्गत जिले के मनासा विकासखंड में सर्वप्रथम स्वायत्त किसान उत्पादक कंपनी का गठन हुआ था, जो की परियोजना अंतर्गत प्रदेश की प्रथम किसान उत्पादक कंपनी बनी थी, इसके पश्चात विकासखंड जावद के जाट परियोजना अंतर्गत स्वर्णबीज किसान उत्पादक कंपनी का गठन त्‍था बधावा परियोजना अंतर्गत नव अंकुर किसान उत्पादक कंपनी का गठन कर पंजीयन का कार्य पूर्ण कर प्रदेश में नीमच जिला सर्वप्रथम सभी परियोजना में किसान उत्पादक संगठन के गठन कर पंजीयन में प्रथम रहा है। यह कंपनी एक्ट 2013 के अंतर्गत पंजीकृत एफपीओ है, जो की किसानों द्वारा संचालित किसानों की कंपनी होगी, जिसे शासन द्वारा समय-समय पर वित्तीय प्रबंधकीय आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जिले के अन्य किसान भी इन कंपनी से शेयर धारक के रूप में जुड़ सकते है एवं योजनाओं का लाभ ले सकते है। उक्‍त जानकारी डॉ राधामोहन त्रिपाठी परियोजना अधिकारी जिला पंचायत नीमच द्वारा दी गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE