जीरन। नेहरू युवा केंद्र, नीमच व नीमच सीआरपीएफ द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत घर-घर कलश में मिट्ठी एकत्रित की गई, और हाथ में तिरंगा लिए नगर में फेरी निकाली गई। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान राष्ट्र और बहादुरों की उपलब्धियों काे जश्न मनाने को लेकर अभियान चलाया गया हैं। यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 103वें प्रसारण पर इस अभियान की घोषणा की थी। जिसमे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पहल का आव्हान किया और कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया।
मेरी माटी मेरा देश अभियान का एक कार्यक्रम जीरन में आयोजित हुआ। जीरन में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देश पर व ब्लॉक कोडिनेटर धीरज बैरागी की उपस्थिति में और विवेकानन्द मंडल द्वारा और नीमच सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर सतीश कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे आभियान के तहत नगर में कलश लेकर घर-घर मिट्ठी एकत्रित की गई। सर्वप्रथम नगर परिषद कार्यालय पर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर सतीश कुमार का वीरो के वंदन के तहत साफा बांध कर माला पहनाकर नगर परिषद सीएमओ प्रजापत द्वारा स्वागत किया गया। उसके पश्चात नगर परिषद कार्यालय से नगर में फेरी निकाली गई। फेरी में महिलाए कलश लेकर चल रही थी जिसमे नगर में घर-घर से मिट्ठी कलश में डाली गई और एकत्रित की गई। कई जगह फेरी का स्वागत किया गया। फेरी में सीआरपीएफ के वाहिनी क्र 1 बटालियन के जवान, नगर परिषद अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, नेहरू युवा केंद्र मंडल सदस्य और नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।