नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल एलटी लाइन लाइन शिफ्टिंग का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 22.09.2023 (शुक्रवार) को एलटी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक शिफ्टिंग के कारण हुडको कॉलोनी,एलआईसी का क्षेत्र, विकास नगर, अंबेडकर मार्ग आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।