मुरैना। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा श्योपुर से चलकर सबलगढ़, कैलारस, जौरा, और मुरैना तक आई। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित भारी जन सैलाब दिखाई दिया। इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह और कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया शामिल हुए। भाटिया ने कहा कि यह कांग्रेस का आक्रोश नहीं है। यह जनता का आक्रोश है। इस सरकार को 18 साल जनता ने झेला है जिसके कारण जनता में आक्रोश है इसलिए हमने इसका नाम जनाक्रोश रखा है। हम तो जनता के साथ है और यह यात्रा 7 क्षेत्रों में बांटी है 11 हजार 400 किलोमीटर चलेगी और इस चंबल संभाग से चलकर यह यात्रा नरसिंहगढ़ तक जाएगी और 36 कांस्टेंसियों को कवर करेगी और हम हर कांस्टेंसी में जायेगे और 2 से 4 मीटिंग अटेंड करेगे यहां ऐसा लग रहा है कि 24 घंटे भी कम पड़ जायेगे 50दृ50 जगह स्वागत किया जा रहा हैं। कहा कि बीजेपी के अंदर भगदड़ मचेगी और सुनामी भी आएगी।
वहीं कांग्रेस का दामन छोड़ने वालों पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन गद्दारों ने पार्टी छोड़ी थी। वह अब लाइन में खड़े हुए है और जिनको हम लेने के लिए तैयार नहीं हैं।
वहीं मुख्यमंत्री को झूठा बताते हुए कहा कि इसकी तो बात ही मत करिए इस बार इसे जनता सबक सीखा देगी और बीजेपी ने ही इसको नेता मानने से मना कर दिया क्यों कि बड़े नेता यहां आ रहे है पूरी पार्टी ने ही नेता मानना बंद कर दिया है। बीजेपी कितना भी अपना बचाव कर ले लेकिन इस बार जनता माफ करने वाली नही है।
भाटिया ने कहा कि अब यह लोग गुजरात से भीड़ ला रहे है क्या जरूरत पड़ गई क्यों इन्होंने सेंट्रल के सारे मंत्री यहां लगा दिए है क्या इनके पास मंत्री नहीं थे या मुख्यमंत्री काम करने वाला नही था अब इनसे जनता का भरोसा तो पहले ही उठ चुका है लेकिन अब नेताओं का भी मुख्यमंत्री से भरोसा उठ चुका है।
वहीं शिव भाटिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर विवादित बयान देते हुए कहा कि अब वह तो बीजेपी में जाने के बाद बिस्कुट की प्लेट घुमाएगा और दरवाजे पर भी खड़ा होगा कहा कि गद्दारों का हाल क्या होता है मुझे आपको इतिहास बताने की जरूरत नहीं है गली गली में जनता मुंह काला करेगी यह उनकी गद्दारी 1818 से चल रही है इनकी दादी ने गद्दारी करके कांग्रेस की सरकार गिराई वहीं खून है गद्दारों अब इन्होंने यह सरकार गिराई इस मतलब गद्दारों को हमने तो बहुत मौके दिए समाज से जोड़ने के लिए यह गांधी जी की पार्टी है जो माफ कर देती है क्यों कि आदमी से गलती हो जाती है लेकिन इनके तो खून में ही गद्दारी है।