BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले नीमच के जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश ने.. <<     KHABAR : राणापुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : व्यय लेखा एवं शेडो रजिस्टर का प्रथम.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वछता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य.. <<     BIG NEWS : रामपुरा का आवारा सात मोहल्ला और जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : आन-बान और शान से, सरकार बने मतदान से, स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के सेगांव में दशोरा नागर मंडल इकाई.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी-मनासा रोड और राजस्थान.. <<     KHABAR : पोलिंग सेंटर पर गड़बड़ दिखे तो एक्शन लें.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मुरैना में लोकसभा चुनाव से पहले इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 12:28 pm
KHABAR : विकास रथ प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित फिल्में गांव गांव में कर रहा प्रदर्शित, शासन की योजनाओं का हो रहा प्रचार, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जिले में दो विकास रथ भेजे गये है। इन रथों में एलईडी लगी हुई है, एलईडी के माध्यम से विकास पर केन्द्रित फिल्में तैयार की गई है। इन फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास रथ पहुंच रहे हैं। विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जा रहे हैं। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म भी दिखाई जा रही है। जिसमें मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिलों में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा हैं।
भानपुरा जनपद के गांव बर्डिया अमरा, गज्‍जाखेड़ी, वारनी, खजुरीरूण्‍डा, नारिया बुजुर्ग, मानपुरा, मेलखेड़ा, सकरियाखेड़ी में विकास रथ प्रचार प्रसार किया। विकास रथ 22 सितंबर को चांदखेड़ी खूर्द, पिपल्‍याघाटा, विशन्‍या, पालखेड़ा, सुरजना नया, सुरजना जूना, एमदी, धतुरिया, परासलीदीवान, नारियाखूर्द, कोटड़ीअक्‍का, जमुनिया, भगोरी, में प्रचार प्रसार करेगा।
मंदसौर जनपद के नगर परिषद नगरी के समस्‍त वार्ड में विकास रथ ने प्रचार प्रसार किया। विकास रथ 22 सितंबर को दलोदा चौपाटी, नाईखेड़ी, टोलखेड़ी, निरधारी, फतेहगढ़, रिच्‍छाबच्‍चा, सोनगरी में प्रचार प्रसार करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE