BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 12:33 pm
KHABAR : जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची देवास, हुआ भव्य स्वागत, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी हुए शामिल, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। भाजपा द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा गुरुवार को देवास पहुंची। यात्रा का आगमन क्षिप्रा से हुआ, जहां से स्वागत की बेला शुरु हुई। जगह-जगह मंच बनाकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। माँ क्षिप्रा मैया की आरती के पश्चात हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र से यात्रा का आगमन हुआ। जैसे ही यात्रा का प्रवेश हुआ, स्वागत मार्ग फूलों से पट गया। केसरिया झंडों से पटे यात्रा मार्ग में नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता ओर मातृशक्ति उत्साह और उर्जा के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए चल रहे थे।यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विधायक गायत्री राजे पवार शामिल हुए।कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश रैली के मीडिया द्वारा पुछे गये सवाल पर बोले कैलाश विजयवर्गीय जनआक्रोश इनके खिलाफ है,क्योंकि उन्होंने किसानो, नौजवानो और महिलाओ के साथ धोखा किया, इसीलिए उनके खिलाफ आक्रोश है, और इसलिए वो निकाल रहे है। साथ ही देवास कि जन आशीर्वाद रैली को लेकर मंच से कहा की प्रदेश में कहीं जगह जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई मैं कई जगह गया हूं पर जो मात्र शक्ति का संगम ना देखने को मिला था वो अद्भुत था मैं दोनों हाथ जोड़कर देवास की जनता को प्रणाम करता हूं साथ ही इस प्रदेश में तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनने दावा ही किया। देवास विधायक ने कहा देवास की जनता मेरा परिवार है आज जो जन आशीर्वाद यात्रा मे देवास की जनता नै जो प्यार दिया जो सम्मान दिया उससे मे अभिभुत हो हु। पुरी देवास की जनता को हृदय से धन्यवाद देती हू।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE