पेटलावद। हड़ताली पटवारियों ने शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पेटलावद में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है पटवारियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए सरपंच संघ भी आगे आया और उसके पदाधिकारी पटवारियों के साथ धरने पर बैठे आपको बतादे की 28 अगस्त से क़लमबंद हड़ताल के कारण जनता से जुड़े कई काम अटक गये नामांतरण और जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण के कार्याे के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। पटवारी संघ अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार का कहना है कि 25 साल से उन्हें 1998 में निर्धारित वेतनमान दिया जा रहा है जबकि पटवारियों से पूरे सेवाकाल में कार्य लेने वाले अधिकारियों के वेतनमान में कई बार वृद्धि की गई। इधर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष विकास गामड़ ने बताया कि वर्तमान समय नाजुक चल रहा है किसानों को अपनी फसलों के सर्वे व अन्य कार्याे के लिए पटवारी की जरूरत है शासन इनकी मांगो को पूरा कर हड़ताल समाप्त कराएं।