BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 4:39 pm
KHABAR : शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना में उज्ज्वला योजना का नही मिल रहा लाभ, जनप्रतिनिधि दे ध्यान- मनोहर रावत, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। वनांचल क्षेत्र के भाजपा नेता मनोहर रावत ने विधायक दिलीप सिंह परिहार का ध्यान केद्रीत कराते हुए कहा कि लाड़ली बहनायें उज्ज्वला योजना में सब्सिडी फॉर्म भरने पंचायत में जा रही तो बहनों के आधार कार्ड और समग्र आईडी में तो नाम एक जैसा है, लेकीन गैस कनेक्शन की डायरी में नाम मेच नहीं हो रहा है।
क्षेत्र में अधिकतर मीणा जाति के लोग निवास करते है। अधिकतर महिलाओं के आधारकार्ड, समग्र आईडी में सरनेम मीणा नहीं है, लेकिन गैस कनेक्शन में मीणा लिखा हुआ है, इसलियें फार्म अपलोड नहीं हो रहा है। किसी के उपनाम में मीना लिखा हैं तो किसी के मीणा। ऐसी बहुत सारी टेक्नीकल समस्या आ रही है। इस कारण पंचायत अमावली जागीर और घसुण्डी जागीर में लगभग 70 प्रतिशत लाडली बहना फार्म नहीं भर पा रही है। पंचायत कर्मचारी हितग्राहियों को नाम सुधार के लिये गैस ऐजेन्सी पर भेज रहे है, लेकिन गैस ऐजेन्सी संचालक नाम सुधार के लिये मना कर रहे है। जबकि आधार कार्ड एवं समग्र आईडी के आधार पर गैस एजेंसी को नाम सुधार करना चाहिए। क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारीयों से निवेदन है, कि गैस ऐजेन्सी संचालक को आधार कार्ड, समग्र आईडी के आधार पर 
नाम सुधार करने का आदेश जारी कर इस टेक्नीकल समस्या को दुर करवाने की कृपा करे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE