BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 6:17 pm
NEWS : फलोदड़ा में किया बीएसी का उद्घाटन, पारितोषिक स्वरूप सदस्यों दिए पुरुस्कार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डूंगला के ग्राम फलोदडा में नई एक हजार लीटर दूध क्षमता वाले बी.एम.सी. का उद्घाटन कर पारितोषिक स्वरूप 40 सदस्यों को स्टील की केटली, प्रसव उपहार योजना के अंतर्गत 3 सदस्यों को 3-3 लीटर घी एवं संघ की सामान्य मृत्यु बीमा योजना अंतर्गत एक सदस्य को 40 हजार का चेक दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जगपुरा ने उपस्थित दुग्ध उत्पादक समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि सभी पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशु पालन के साथ पशुओं की ज्यादा संख्या रखने की बजाय अच्छी नस्ल के कम पशु रखें एवं उनके अच्छे खानपान एवं रखरखाव से ज्यादा मुनाफा होगा। साथ ही समिति के माध्यम से दूध विक्रय करते हुए समिति की सदस्यता ग्रहण कर संघ द्वारा समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को दी जाने वाली सभी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाएं। डेयरी संघ द्वारा आगामी प्रस्तावित विभिन योजना जैसे पशुआहार संयंत्र लगवाना, गाय के दूध का अलग से प्लांट लगाने के बारे में बताते हुए महिला सशक्तिकरण के साथ ही दुग्ध उत्पादन संबंधित सभी कार्य महिलाओं के हाथ में देने का आग्रह किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष टेकचंद जाट, श्रीलाल अहीर, प्रतापगढ़ महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता शर्मा, डुंगला मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह, डेयरी डायरेक्टर मानसिंह आंजना, उत्सव भाणावत, मिट्ठू लाल खटीक, राधेश्याम जणवा,  विक्रम आंजना, देवकरण चौधरी, कमलेश त्रिवेदी, सरपंच जगदीश आंजना, शंकर मेघवाल, राजू डांगी, श्याम पुष्करणा, उप सरपंच हरि सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता पृथ्वीराज, हरीश आंजना,केसर सिंह, पप्पू, प्रभु आंजना, विक्रम सिंह सहित समिति सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE