BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 6:48 pm
BIG REPORT : अंर्तराष्‍ट्रीय साईंन लैंग्‍वेज दिवस पर नीमच के मूकबधिर विद्यालय में साईन लेंग्‍वेज की स्‍मार्ट कक्षाओं का कलेक्‍टर एवं एडीएम ने किया शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रेडक्रास सोसायटी नीमच व्‍दारा नीमच जिले में मूकबधिर बच्‍चों की शिक्षा के लिए स्‍मार्ट क्‍लास प्रारंभ करने की अभिनव पहल कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं एडीएम नेहा मीना व्‍दारा की गई है। एडीएम नेहा मीना के विशेष प्रयासों से आन्‍नद सर्विस सोसायटी इंदौर के माध्‍यम से नीमच के मूकबधिर विद्यालय में अंर्तराष्‍ट्रीय साईंन लैंग्‍वेज दिवस के उपलक्ष्‍य में शुक्रवार को मूकबधिर बच्‍चों की शिक्षा के लिए ऑनलाईन साईन लेंग्‍वेज अध्‍यापन की स्‍मार्ट क्‍लासेस प्रारंभ की गई है। ज्ञानेन्‍द्र पुरोहित एवं मोनिका पुरोहित ऑनलाईन कक्षाओं के माध्‍यम से मूकबधिर बच्‍चों को साईन लेंग्‍वेज के माध्‍यम से पाठ्यक्रम, केरियर मार्गदर्शन के लिए अध्‍यापन करवायेगें। कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं एडीएम नेहा मीना ने शुक्रवार को रेडक्रास नीमच के मूकबधिर विद्यालय में दीप प्रज्‍जवलित कर ऑनलाईन कक्षाओं का शुभारंभ किया।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मूकबधिर विद्यालय में ऑनलाईन कक्षाएं प्रारंभ होने पर बच्‍चों को शुभकामनाएं दी और एडीएम नेहा मीना के विशेष प्रयासों की प्रशंसा की। एडीएम नेहा मीना ने आन्‍नद सर्विस सोसायटी इंदौर के डा ज्ञानेंद्र पुरोहित एवं मोनिका पुरोहित व्‍दारा मूकबधिर बच्‍चों की शिक्षा के क्षेत्र में किए गये उल्‍लेखनीय कार्यो पर विस्‍तार से प्रकाश डालते हुए कहा, कि मूकबधिर बच्‍चों के लिए साईन लेंग्‍वेज की ऑनलाईन कक्षाओं की शुरूआत देश में सबसे पहले नीमच में हुई है। एडीएम नेहा मीना ने कहा कि ऑनलाईन कक्षाओं के माध्‍यम से मूकबधिर बच्‍चों को एडवांस साईन लेंग्‍वेज सिखाई जाएगी। सामान्‍य ज्ञान व अन्‍य पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ ही, कैरियर कांउसलिंग भी की जाएगी। जिससे कि मूकबधिर विद्यालय के बच्‍चें समाज की मुख्‍यधारा से जुडकर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन सके।
ज्ञानेन्‍द्र पुरोहित ने ऑनलाईन साईन लेंग्‍वेज के माध्‍यम से वर्चुअली संवाद करते हुए कहा , कि रेडक्रास नीमच ने मूकबधिर बच्‍चों के लिए ऑनलाईन कक्षाओं की अनूठी पहल प्रारंभ की है। यह मूकबधिर बच्‍चों भविष्‍य संवारने का सुनहरा अवसर है, वे ऑनलाईन पढाई कर आर्थिक रूप से आत्‍म निर्भर बन सकते है। उन्‍होने मूकबधिर बच्‍चों के माता-पिता से कहा, कि वे  अपने बच्‍चों को किसी से भी कम ना समझे, उन्‍हें पढाई करने आगे बढने में हमेशा सहयोग करें।
इस मौके पर किरण आंजना, खुमान कुंवर, सुनील तिवारी, अभिलाषा, सहित रेडक्रास कर्मचारी, मूकबधिर, बच्‍चें एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। मूकबधिर बच्‍चों ने भी ज्ञानेंद्र पुरोहित से साईन लेंग्‍वेज में वार्तालाप करते हुए ऑलाईन कक्षाएं प्रारंभ होने पर खुशी जाहीर की।                                                                
उल्‍लेखनीय है, कि ज्ञानेन्द्र और मोनिका पुरोहित आनंद सर्विस सोसायटी मूक बधिर दिव्यांग बच्चों की संस्था के फाउंडर है I इनके द्वारा मूक बधिर भाषा में बनाए गए राष्ट्रगान को भारत सरकार ने अनुमति देकर मान्यता दी है।  इनके द्वारा मूक बधिरों के लिए राज्य स्तरीय पुलिस हेल्पलाइन इंदौर में वर्ष 2002 में प्रारंभ की गई थी, जिसे पूरे देश में सराहना मिली।इनकी ऑनलाइन क्लासेज को मूक बधिरों के बीच में काफी सराहा जाता है I अभिनेता अमिताभ बच्चन उक्‍त दोनो को 2 बार कौन बनेगा करोड़पति और आज की रात है जिंदगी में कर्मवीर के रूप में सम्मानित कर चुके है।इनके कार्यों को भारत सरकार द्वारा अंतोदय बेस्ट प्रैक्टिसेज में भी लिया गया है I राष्ट्रीय स्वयं सिद्ध सेवा सम्मान, म.प्र शासन के राज्य स्तरीय दधीचि सम्मान से भी ये दंपति सम्मानित किए जा चुके है I

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE