मनासा। आगामी त्यौहार ढोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, ईद मिलादून्ननबी पर्व को देखते हुए शुक्रवार को देर शाम 6.30 बजे से मनासा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार बीके मकवाना, थाना प्रभारी एसके यादव, नगर परिषद मुख्यधिकारी के एल सूर्यवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित आयोजनकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान ढोल ग्यारस पर नगर मे मंदिरो से निकलने वाले पालकियाओ के मार्ग, ईद मिलादुन्ननबी पर्व पर नगर में निकलने वाले जुलूस, अनंत चतुर्दशी पर मूर्ति विसर्जन के स्थान सहित सुरक्षा वव्यस्था के विषयो पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर के आयोजनकर्ता समिति सदस्य व थाना पुलिस जवान मौजूद रहे।