BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 7:46 pm
BIG REPORT : रोजगार दिवस पर शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत साढे पांच हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित किए, मुख्यमंत्री चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रोजगार दिवस के अवसर पर रतलाम जिले में राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत 5 हज़ार 575 हितग्राही लाभान्वित किए गए। शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का उज्जैन से सीधा प्रसारण देखा सुना, गया। रतलाम के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री द्वारा 4 हजार 243 लाख रुपए के ऋण तथा अनुदान लाभ प्रदान किए गए। रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई, महा प्रबंधक उद्योग मुकेश शर्मा, उपसंचालक उद्यानिकी त्रिलोकचंद वास्कले, एनआरएलएम जिला प्रबंधक जे पी चौहान तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित हितग्राहियों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से अवगत कराया गया जिनमें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना शामिल है।रोजगार दिवस के अवसर पर जिन योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया उनमें जिला उद्योग केंद्र की प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना में 76 हितग्राहियों को 78 लाख रुपए के ऋण लाभ प्रदान किए गए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में 13 हितग्राहियों को 269 लाख रुपए प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 261 हितग्राहियों को 1507 लाख रुपए के लाभ प्रदान किए गए।अन्त्यावसायी विभाग की सावित्रीबाई फुले स्वयं सहायता समूह योजना में चार समूहों को 10 लाख रुपए का ऋण लाभ प्रदान किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत 26 विद्यालयों को 12-12 लाख तथा संत रविदास स्वरोजगार योजना में 14 हितग्राहियों को 58.260 लाख रुपए के लाभ प्रदान किए गए। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 10 हजार रुपए ऋण लाभ वाली योजना में 1006 हितग्राही, 20 हजार रूपए ऋण लाभ योजना में 911 हितग्राही तथा 50 हजार रूपए ऋण लाभ वाली योजना में 161 हितग्राही लाभान्वित किए गए।
इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के 109 सदस्यों को 297.67 लाख रुपए के लाभ प्रदान किए गए। ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में 185 हितग्राहियों को 18.50 लाख रुपए के लाभ प्रदान किए गए। जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 9 हितग्राहियों को 4.96 लाख रुपए तथा भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में 5 हितग्राहियों को 32 लाख रुपए के ऋण लाभ प्रदान किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा 1983 पशुपालक को 1030 लाख रुपए के केसीसी प्रदान किए गए। इसी प्रकार मत्स्य विभाग द्वारा 560 मत्स्य किसानों को 68.56 लाख रुपए के केसीसी प्रदान किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE