BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 8:24 pm
KHABAR : वर्षा उपरांत मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण हेतु सघन लार्वा सर्वे एवं फॉगिग, फील्ड स्टॅाफ को किया जा रहा निर्देशित, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। वर्षा ऋतु उपरांत मच्छरों के पैदावार होने के कारण मच्छर जनित बीमारी के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा शहर में क्षैत्रीय कार्यकर्ता एवं फील्ड स्टॉफ द्वारा सघन लार्वा सर्वे एवं फॉगिग (धूंआ) किया जा रहा हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डीएस सिसोदिया एवं जिला व्हीबीडी सलाहकार जितेन्द्र बघेल द्वारा शहर का भ्रमण कर बीमारियों के नियंत्रण की गतिविधियां का संचालन कर रही सहायक मलेरिया अधिकारी किरण मंडलौई, शहरी एएनएम, सर्वे वर्कर राजेन्द्र हुरमाले एवं स्थानीय फील्ड स्टॅाफ को निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान घरवासियों से बीमारी के संबंध में चर्चा अवश्य करें। जिन घरों में बुखार रोगी है, उनकी तत्काल जांच एवं उपचार की कार्यवाही सुनिश्चित कर, घरों में लार्वा सर्वे एवं फागिंग (धुंआ) किया जाए।
भ्रमण के दौरान पाया गया कि शहर के रहवासी प्रायः सोते समय मच्छरदानी का उपयोग नही कर रहे हैं,उन्हे समझाईश दे कि रात एवं दिन में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करे। सर्वे के दौरान यह भी पाया गया है कि घरवासियों के बाहर पशुओं के पीने के लिये रखी गई सीमेंट, प्लास्टिक के कंटेनरों में पानी भरा रहता हैं। घरवासियों द्वारा पानी से भरे कंटेनरों को न तो नियमित खाली किया जा रहा है ना ही कंटेनरों की साफ-सफाई की जा रही हैं जिसके कारण इन कंटेनरों में मच्छरों की पैदावार हो रही है जो कि बीमारियों का फैलाव करने में सहायक हैं। इस हेतु रहवासियों को समझाईश दी है कि इन कंटेनरों की नियमित साफ-सफाई करें ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सकें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE