BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 11:09 am
BIG NEWS : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री 24 को दिखाएंगे हरी झंडी, यात्रियों के लिए 25 से चलेगी नियमित, सांसद जोशी की पहल से मिली उदयपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर क्षेत्र को सौगात, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर आने जाने वाली नियमित स्वदेशी तकनीक युक्त सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को रिमोट वीडियो लिंक के माध्यम से दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उदयपुर से जयपुर के मध्य उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा के शुभारम्भ के अवसर पर चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद सीपी जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।
सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि 24 सितम्बर को गाडी संख्या 09679, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा उदयपुर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर 2.10 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचने के बाद 2.25 बजे जयपुर के लिए रवाना हो कर सांय 7.20 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09680, जयपुर-उदयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा जयपुर से 24 सितम्बर को रात्रि 7.50 बजे रवाना होकर रात्रि 12.35 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचने के बाद मध्य रात्रि 02.35 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में मावली, चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ, नरैना, फुलेरा व आसलपुर जोबनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस 25 सितम्बर से यात्रियों के लिए नियमित संचालित होगी। गाडी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट 25 सितम्बर से सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) उदयपुर से प्रातः 7.50 बजे रवाना होकर 9.25 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी, जहां इसका 10 मिनट का ठहराव होने के बाद दोपहर 2.05 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर वंदे भारत सुपर फास्ट 25 सितम्बर से मंगलवार को छोड़कर जयपुर से दोपहर 3.45 बजे प्रस्थान कर सांय 7.45 बजे चित्तौड़गढ़ एवं रात्रि 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का राणा प्रतापनगर, मावली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव होगा।
उल्लेखनीय है कि पहले इस ट्रेन का ठहराव चित्तौड़गढ में नहीं हो कर चित्तौड़गढ़ से लगभग 8 किलो मीटर दूर चंदेरिया में निर्धारित किया गया था, लेकिन यात्रियों की मांग पर सांसद सीपी जोशी द्वारा रेल मंत्री को इसका ठहराव चित्तौड़गढ़ में किए जाने की मांग की थी, अब इसका ठहराव चंदेरिया के स्थान पर चित्तौड़गढ़ से होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE