भवानीमंडी। मारपीट कर हमला करने के चारों आरोपियों को पुलिस ने 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी मांगेलाल यादव ने बताया कि 21 सितंबर को शेख अकरम (23) पुत्र शेख अफजल निवासी बड़ा मोहल्ला पचपहाड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 सितंबर की रात को वह अपने घर की सजावट कर रहा था। इसी दौरान पचपहाड़ निवासी जावेद पुत्र यूनुस खान, भय्यू उर्फ अलीमुद्दीन पुत्र जहीर, तौसीफ पुत्र सादिक हुसैन, मंगु पुत्र रफीक मोहम्मद मेरे घर के बाहर आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। जब बचकर उनसे भागने लगा तो चारों ने मुझे रोककर लाठी और लातों से मारपीट की। चिल्लाने पर मेरे भाई शेख असलम और शाहरुख ने बीच बचाव किया। जिस पर चारों मौके से फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पचपहाड़ निवासी जावेद (23) पुत्र यूनुस खान, भय्यू (28) उर्फ अलीमुद्दीन पुत्र जहीर, तौसीफ (23) पुत्र सादिक हुसैन, मंगु (38) पुत्र रफीक मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया।