रामपुरा। मेरी माटी-मेरा देश मिटटी को नमन, वीरों का वंदन देश के लिए बलिदान वाले वीरों को समर्पित अभियान के तहत नीमच सीआरपीएफ की प्रथम बटालियन के जवानों द्वारा नगर परिषद रामपुरा के पन्द्रह ही वार्डो से मिट्टी एकत्रित की गई। मिटटी के कलश को लेने के लिए रामपुरा नगर परिषद पहुंचे। जहाँ परिषद द्वारा जवानो का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया। बाद शहीद बद्रीप्रशाद राईकुवंर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नीमच सीआरपीएफ की प्रथम बटालियन के अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी के हाथ में मिटटी लेकर शपथ दिलाई। बाद नगर परिषद् रामपुरा द्वारा पन्द्रह ही वार्डो से एकत्रित की गई मिटटी को कलश में डालकर नीमच से आये सीआरपीएफ की प्रथम बटालियन के जवान के हाथो में मिटटी के कलश को दिया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सीमा-जितेन्द्र जागीरदार, सीएमओ केएल सूर्यवंशी, नगर परिषद कर्मचारी व आंगनवाडी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।